बेंगलुरु के विजयनगर में हिंदू महा गणपति शोभायात्रा का शुभारंभ, धर्म-संस्कृति-एकता का संदेश
बेंगलुरु के विजयनगर में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, बेंगलुरु महानगर गणेश उत्सव समिति और विजयनगर निवासी क्षेम- अभीवृद्धि संघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य हिंदू महा गणपति शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। हिंदू ध्वज फहराकर यात्रा को रवाना किया गया, जिसने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश फैलाया। इस शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर बेली मठ के शिव रुद्र महास्वामी, हिंदू जागरण वेदिके के श्रीकांत शेट्टी, पूर्व विधान परिषद सदस्य अश्वत्थ नारायण, समाजसेवी महेंद्र मुणोत, पूर्व पार्षद रविंद्र और क्षेम-अभीवृद्धि संघ के प्रमुख एमएल शिवकुमार सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। उपस्थित अतिथियों ने हिंदू ध्वज फहराकर शोभायात्रा को रवाना किया और धर्म, संस्कृति व सामाजिक एकजुटता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये तत्व समाज की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।




