जबलपुर में सैम सीनियर सिटिजन क्लब द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नन्ही गायिका नायरा दुबे और मध्य प्रदेश स्वच्छता अभियान की उद्घोषिका श्रेया खण्डेलवाल को सम्मानित किया गया। जादूगर एस के निगम के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में 8 वर्षीय नायरा ने अपनी मधुर आवाज़ में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनके गीतों की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान नायरा दुबे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट असीम द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट पंकज दुबे, जबलपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं कैट के दीपक सेठी और क्लब के सदस्यों ने नायरा एवं श्रेया खण्डेलवाल को पगड़ी एवं मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों की ओर से उन्हें अनेक उपहार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य शशि प्रभा स्थापक का जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया गया। जसवीर चोपड़ा, रश्मि श्रीवास्तव, प्रेम वर्मा, मैडम राणा, आई के अग्रवाल, सुनीता जायसवाल एवं आरती जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें शाल और माला से सम्मानित किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि क्लब के सदस्यों ने भी अपनी सुरीली आवाज़ में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। विंग कमांडर चंदन शर्मा, विजय श्रीवास्तव, ऋषि रैकवार, सुनीता मेंहदी रत्तआ, रमेश पंडित, प्रमोद जैन, दिनेश स्थापक, आचार्य मैडम, मंजू इंग्लें सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया।
समाचार
सक्रिय जीवन जीने वाले सैम सीनियर सिटिजन क्लब ने सम्मानित किए युवा कलाकार
6 अक्टूबर 2026 को 12:32 am बजे

सक्रिय जीवन जीने वाले सैम सीनियर सिटिजन क्लब ने सम्मानित किए युवा कलाकार
साझा करेंWhatsApp



