मुख्यमंत्री यादव ने टीटी नगर स्टेडियम में 'सेवा के रंग-राष्ट्र के संग' कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर, प्रधानमंत्री मोदी और विकसित भारत के संकल्प पर आधारित विशाल रंगोलियों का अवलोकन किया। उन्होंने भारत के नक्शे के रूप में बनी मानव रंगोली में शामिल बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रंगीन गुब्बारे भी आसमान में छोड़े, जिससे पूरा स्टेडियम भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यार्थी मुख्यमंत्री यादव से हाथ मिलाने, उनका अभिवादन करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आतुर थे। प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विशाल रंगोली कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई हैं। इन रंगोलियों के माध्यम से बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत-सशक्त भारत' के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत एक नए युग में प्रवेश कर चुका है, और मध्य प्रदेश भी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव को पूरे एक माह तक सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है।
समाचार
मुख्यमंत्री ने देखीं श्रीराम मंदिर, मोदी और विकसित भारत पर रंगोलियां
9 अक्टूबर 2026 को 10:50 pm बजे

मुख्यमंत्री ने देखीं श्रीराम मंदिर, मोदी और विकसित भारत पर रंगोलियां
साझा करेंWhatsApp



