समाचार
Opening page
Preparing your workspace...
समाचार
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत दमोह जिले में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भारत को विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा, तभी विकसित भारत की संकल्पना पूरी तरह साकार हो सकेगी। उन्होंने युवाओं से देश, समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करते हुए 7 अक्टूबर को संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन से नई ऊर्जा मिली है और वे 'वी विल डू इट' के संकल्प के साथ वर्ष 2047 में भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान देंगे। विधायक जयंत मलैया ने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और आज उनके सार्वजनिक जीवन के सेवाकाल के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो परिवार को पीछे छोड़कर निरंतर सेवा में जुटे रहते हैं।
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया