मेटा को जा रहा आपका डेटा, जानें कैसे रोकें
इंटरनेट पर आपकी ऑनलाइन गतिविधियां, जैसे किसी वेबसाइट पर खरीदारी करना या सिर्फ उत्पादों को देखना, मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के साथ साझा की जा सकती हैं। यह जानकारी विज्ञापनों को लक्षित करने में इस्तेमाल होती है। अच्छी बात यह है कि मेटा यूजर्स को इस डेटा को देखने, प्रबंधित करने और भविष्य में इसे साझा होने से रोकने का विकल्प देता है। आप अकाउंट सेंटर में 'योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज' सेक्शन में जाकर यह जान सकते हैं कि कौन सी कंपनियां या ब्रांड्स आपकी गतिविधि की जानकारी मेटा के साथ शेयर कर रहे हैं।




