मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने आगामी 10/11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य मेला शुरू होने से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं, इसमें किसी भी स्तर की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी ड्यूटी समझकर नहीं, बल्कि मां के धाम में सेवा भाव से कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। मीरजापुर में प्रशासनिक भवन में हुई इस बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने सड़क और मार्गों की मरम्मत पर लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद और जिला पंचायत परिषद को निर्देश दिया कि संबंधित सड़कों और गलियों को आवागमन योग्य बनाया जाए। वर्तमान में चल रहे किसी भी खोदाई या निर्माण कार्य को तत्काल बंद कर सुलभ बनाया जाए। उन्होंने मेला क्षेत्र की सड़कों, गलियों और संपर्क मार्गों से दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी तत्काल हटाने का आदेश दिया, साथ ही दुकान के सामने प्लास्टिक पन्नी आदि न लगाने की हिदायत दी। घाटों पर विशेष सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चलाने और मेला अवधि में 24 घंटे सफाई अभियान चलाने को कहा।
समाचार
मेला पूर्व सभी कार्य पूर्ण करें, मंडलायुक्त
8 अक्टूबर 2026 को 11:58 pm बजे

मेला पूर्व सभी कार्य पूर्ण करें, मंडलायुक्त



