आतंकी संगठन ने अल-बयान पत्रिका में दी धमकी, 2001 के हमलों का किया उल्लेख
फ्लाईदुबई मामले में आरोपी सह-पायलट हमाम अल-हमामी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अल-कायदा के पूर्व प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी का संदर्भ मिला
रिपोर्टों के मुताबिक, हमले से पहले भी अल-हमामी के कथित तौर पर चरमपंथी सामग्री देखने या रखने की बात सामने आई थी। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या दोनों मामलों के बीच किसी तरह की वैचारिक या संगठनात्मक समानता है। अमेरिका की टीएसए भी पूरे मामले पर नजर रख रही है। फ्लाईदुबई की घटना को लेकर अमेरिका की ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन यानी टीएसए ने कहा कि वह घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। हालांकि एजेंसी ने अल-कायदा की धमकी पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की।
आतंकी संगठन अल-कायदा ने अमेरिकियों और इस्राइलियों को ले जाने वाले विमानों पर हमले के लिए अपने समर्थकों को उकसाया है। संगठन ने बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान को कथित तौर पर हाईजैक करने की कोशिश करने वाले सह-पायलट की तारीफ की, जिसने 9/11 हमलों का जिक्र करते हुए यह दावा किया। यह घटना तब और गंभीर हो गई जब आरोपी सह-पायलट हमाम अल- हमामी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अल-कायदा के पूर्व प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी और संगठन से जुड़े एक चर्चित आत्मघाती हमलावर का संदर्भ सामने आया। अल-कायदा की साप्ताहिक पत्रिका अल-बयान के ताजा अंक में यह अपील शुक्रवार को सामने आई। अरबी भाषा में प्रकाशित लेख में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों और बुधवार को फ्लाईदुबई की उड़ान एफज़ेड1073 पर हुई घटना, दोनों का जिक्र किया गया। लेख में बेहद भड़काऊ अंदाज में कहा गया कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है। 11 सितंबर के हमलों को इसका उदाहरण बताते हुए कहा गया कि आज अमेरिका और 'जायनिस्टों' के दुश्मन पहले की तुलना में कहीं ज्यादा हैं। लेख के अंत में धमकी भरे अंदाज में कहा गया, “वह दिन आएगा जब बुराई का साम्राज्य अमेरिका खत्म हो जाएगा। ” फ्लाईदुबई की उड़ान पर कथित हमले की कोशिश नाकाम होने के करीब नौ घंटे बाद, जब हमाम अल-हमामी पहले ही हिरासत में था, उसके लिंक्डइन और इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर कई पोस्ट अचानक दिखाई दीं। कुछ समय बाद दोनों अकाउंट हटा दिए गए। यह स्पष्ट नहीं है कि ये पोस्ट खुद अल-हमामी ने डालीं या किसी और ने उसके अकाउंट्स का इस्तेमाल किया।
वह जॉर्डन के लिए खुफिया जानकारी जुटाने वाला व्यक्ति बना और बाद में सीआईए से भी जुड़ा। लेकिन बाद में उसने अल-कायदा के लिए आत्मघाती हमला कर दिया।





