फतेहपुर के भीमराव आंबेडकर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार, 07 अक्टूबर को ‘नमो सेवा गाथा: अनकही कहानियां’ विषय पर एक नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अभिनय और संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के राजनीतिक सफर, जीवन संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुति में विकास, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, डिजिटल भारत, शिक्षा, युवाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं आयुषी, पूनम, अंजलि, मुस्कान, प्रीति, दिव्यांका, स्वाति, अनुसूया, राखी, सुधा, समीक्षा और वासु मौर्य ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। यह प्रस्तुति दर्शकों के लिए प्रेरणादायक साबित हुई। यह आयोजन महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ।
समाचार
फतेहपुर: महिला महाविद्यालय में नाट्य प्रस्तुति से दिखी मोदी की विकास यात्रा
8 अक्टूबर 2026 को 12:19 am बजे

फतेहपुर: महिला महाविद्यालय में नाट्य प्रस्तुति से दिखी मोदी की विकास यात्रा
साझा करेंWhatsApp



