ग्वालियर ग्रामीण के किसानों की धान की फसलें सिंचाई जल की किल्लत के कारण सूखने की कगार पर हैं। भारतीय किसान मोर्चा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि बैरू हेड से निकलने वाली द्-15 नहर में तत्काल पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमरदीप औलख का कहना है कि हरसी डैम में पर्याप्त पानी होने के बावजूद विभाग के गलत प्रबंधन के कारण नॉन नदी का पानी व्यर्थ बह रहा है। उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नदी के पानी को डाइवर्ट कर नहर में डाला जाए ताकि निचले स्तर के किसानों को पानी मिल सके। यह पत्राचार का समय नहीं है, इसलिए सीधे अधिकारियों से चर्चा की गई है। यदि शीघ्र पानी नहीं मिला तो किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएंगी। किसान मोर्चा ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित संज्ञान लेने और द्-15 नहर में जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अमरदीप औलख, महामंत्री महेंद्र सिंह राणा (बल्ली), आलोक पाठक, धीरज शर्मा, राजू खटीक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पानी की इस किल्लत से डबरा क्षेत्र में किसानों की धान की फसल पर गहरा संकट मंडराने लगा है। पर्याप्त सिंचाई जल न मिलने के कारण फसलें सूखने की कगार पर पहुँच गई हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नहर में तत्काल पर्याप्त पानी छोड़ा जाए। इससे खेरी-पाराशर, चौमूं, सुनवई, अकबई, ठेठइयापुरा, राजियर, खड़वई, महाराजपुर, चितावनी, सलवाई सहित दर्जनों गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
समाचार
किसान मोर्चा का प्रशासन को अल्टीमेटम: नहर में पानी छोड़ें, वर्ना होगा प्रदर्शन
6 अक्टूबर 2026 को 11:56 pm बजे

किसान मोर्चा का प्रशासन को अल्टीमेटम: नहर में पानी छोड़ें, वर्ना होगा प्रदर्शन
साझा करेंWhatsApp



