कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाने का एलान किया है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने सोमवार को बताया कि यह अभियान 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक एक महीने चलेगा। इस दौरान पार्टी घर-घर जाकर चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए नामों को फिर से जुड़वाने का प्रयास करेगी। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस संगठन का पूरा प्रयास होगा कि घर-घर जाकर 13.5 करोड़ काटे गए नामों को सूची में वापस लाया जाए। फिलहाल छह राज्यों की जानकारी बूथ स्तर पर उपलब्ध है, जहां करीब 10 लाख बूथ हैं और 13 से 13.5 करोड़ नाम शामिल हैं। इस अभियान के तहत 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक महारैली का आयोजन किया जाएगा।
समाचार
कांग्रेस का एसआईआर के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू
6 अक्टूबर 2026 को 12:32 am बजे



