अभिनेत्री कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक खूबसूरत पोस्ट साझा कर यह खुशखबरी दी है। इंस्टाग्राम पर जारी किए गए पोस्ट में एक तस्वीर है जिसमें कपल के हाथों पर एक नन्हे बच्चे के मोजे रखे हुए हैं, जिन्हें उनकी बेटी सराया भी पकड़े हुए है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला है। हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजार से भरा हुआ है। ' इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्रिटीज की बधाइयों का तांता लग गया है। कियारा और सिद्धार्थ ने जुलाई 2025 में बेटी सराया का स्वागत किया था। शादी के करीब दो साल बाद वे माता-पिता बने थे। अब, बेटी के जन्म के डेढ़ साल बाद यह कपल एक बार फिर पैरेंटिंग की खुशी मनाने को तैयार है। यह खबर सामने आते ही फैंस उत्साहित हो गए हैं और कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खुशखबरी पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर और मसाबा गुप्ता जैसे सितारों ने कियारा और सिद्धार्थ को बधाई दी है। रकुलप्रीत सिंह ने पोस्ट पर लिखा, 'वाह, यह बहुत अच्छी खबर है। ' इन बधाइयों से जाहिर होता है कि यह कपल इंडस्ट्री में कितना पसंद किया जाता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में 'बिग बॉस 20' के एक एपिसोड में पिता बनने के अपने अनुभव को साझा किया था। उन्होंने बताया था कि पिता बनना उनके लिए सबसे बेहतरीन रोल है। उनकी बेटी सराया अब करीब 15 महीने की हो चुकी है और नई चीजें सीख रही है। सिद्धार्थ ने सलमान खान के साथ इस बारे में बात की थी। उस दौरान सलमान खान ने मजाक में सिद्धार्थ से कहा था कि उम्मीद है कि वे जल्द ही एक और बेबी का वेलकम करेंगे।
समाचार
कियारा आडवाणी फिर बनने वाली हैं मां
8 अक्टूबर 2026 को 12:19 am बजे

कियारा आडवाणी फिर बनने वाली हैं मां



