छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बनेगा नया छात्रावास
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गाडरवारा स्थित आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों में अद्भुत क्षमता है और उन्हें सही अवसर मिलने पर वे देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश में सेवा अभियानों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज छात्रावास की बेटियों से संवाद का अवसर मिला है। इससे देश बदल रहा है और सरकार की काम करने की क्षमता भी बढ़ी है।




