भोपाल में सेवा ज्योति यात्रा का अगला चरण रवींद्र भवन पहुंचा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भोपाल में सेवा ज्योति यात्रा का अगला चरण शुरू हुआ। रवींद्र भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के बाद सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा प्रारंभ की गई। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि भोपाल जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथों से सेवा ज्योति यात्राएं निकलीं। इन यात्राओं का उद्देश्य प्रत्येक बूथ, प्रत्येक विधानसभा और प्रत्येक समाज वर्ग तक सेवा एवं विकसित भारत का संदेश पहुंचाना है।




