बिलासपुर के दयालबंद स्थित मल्टीपरपज आत्मानंद विद्यालय में 'सेवा से संकल्प' अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने चित्रों और भाषणों के माध्यम से 2047 के विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, युवा शक्ति और सामाजिक समानता जैसे विषयों पर अपनी परिकल्पना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 2047 का विकसित भारत इन्हीं बच्चों और युवाओं के हाथों आकार लेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक संकल्प है, जिसकी सबसे मजबूत नींव देश के बच्चे और युवा हैं। अमर अग्रवाल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि 'सेवा से संकल्प' अभियान विकसित भारत की उस परिकल्पना को साकार करने का संकल्प है, जो देश की आजादी के 100वें वर्ष 2047 में अपने पूर्ण स्वरूप में सामने आएगी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश के बढ़ते कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, देश में निर्माण, व्यापार को सुगम बनाने और आवागमन की बेहतर व्यवस्था जैसी पहलों पर भी प्रकाश डाला।
समाचार
बच्चों की कल्पना में 2047 का विकसित भारत
5 अक्टूबर 2026 को 1:16 am बजे

बच्चों की कल्पना में 2047 का विकसित भारत



