राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जयपुर में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना था, लेकिन शाम को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हुई, लेकिन शाम को मौसम बदल गया था। जयपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक था। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, फिलहाल अगले 3-4 दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। हालांकि, मंगलवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से 11 अक्टूबर को बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना बन रही है।
समाचार
मौसम विभाग का अलर्ट: 12 अक्टूबर को जयपुर-बीकानेर में हो सकती है बारिश
6 अक्टूबर 2026 को 11:56 pm बजे

मौसम विभाग का अलर्ट: 12 अक्टूबर को जयपुर-बीकानेर में हो सकती है बारिश
साझा करेंWhatsApp



